फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: डॉ.अनिल जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

Thu, 11 Nov 2021 01:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड महापरिषद की ओर से लखनऊ में आयोजित महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों पद्मभूषण से नवाजे गए पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित
खंड महापरिषद की ओर से लखनऊ में आयोजित 10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पर्यावरण और समाज हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन कर साहित्य, संस्कृति, कला, पर्यावरण, विज्ञान आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।

पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल जोशी को दी बधाई
संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी को पद्मभूषण से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. अनिल जोशी जल जंगल और जमीन बचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समस्त लोगों से इस व्यापक आंदोलन से जुड़ने की अपील की है। इस मौके पर रवि सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, मुकेश नारायण शर्मा, आशीष, अनिता नेगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें