फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरीः यूटिलिटी के अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत, चालक ने भी दम तोड़ा

Mon, 12 Jul 2021 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी

सार

टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गत तेवा गांव के पास सोमवार को एक यूटिलिटी अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
यूटिलिटी हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बंगसील मोटर मार्ग में यूटिलिटी के अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत हो गई। वहीं यूटिलिटी चालक सचेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने सीएमआई अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गत तेवा गांव के पास सोमवार को यूटिलिटी अनियंत्रित हो गई। वाहन की टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना थत्यूड़ एसआई पिंकी तोमर ने बताया कि लगभग सोमवार सुबह 10:30 बजे यूटिलिटी गांव ओंतड़ से शटरिंग लेकर थत्यूड़ आ रही थी। इस दौरान यूटिलिटी अनियंत्रित हो गई। वाहन की टक्कर से तेवा गांव के पास बकरी चुगा रही सीतु उम्र 15 वर्ष पुत्री स्व. सबलू ग्राम तेवा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मौके पर ही यूटिलिटी की टक्कर से तीन बकरियां भी मर गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत पहुंचे और स्थानीय पुलिस व 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने सीतु को मृत घोषित कर दिया व गाड़ी चालक सचेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून सीएमआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें