उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के माध्यम से विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियों को बिना किसी वजह नहीं हटाया जाएगा। प्रदेश में लगभग 20 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।
शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि किसी भी कर्मचारी को बिना किसी ठोस वजह के न हटाया जाए। यदि किसी विभाग में नियमित नियुक्ति के कर्मचारी की तैनाती होती है तो इसकी वजह से उस विभाग में हटाए गए उपनल कर्मचारी को उसके समान खाली पद पर प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी।
मुख्य सचिव ओर प्रकाश की ओर से इस संबंध में समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हटाए गए उपनल कर्मचारियों को उनके अनुरोध के आधार पर तैनाती दी जाए।
कुछ विभागों में कर्मचारी सीधी भर्ती से आ रहे हैं। ऐसे में इन विभागों में पहले से काम कर रहे उपनल कर्मचारी यदि प्रभावित (हटाए जाते) होते हैं तो उन्हें अन्य खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी।
-ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा प्रबंध निदेशक उपनल