फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धामों को जोड़ने वाला त्यूनी चकराता चंबा टिहरी मलेथा हाईवे होगा डबल लेन, केंद्र सरकार देगी पैसा

Fri, 21 Aug 2020 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम यात्रा
विज्ञापन
प्रदेश में चारों धामों को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्गों का कायाकल्प करने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। इस कड़ी में त्यूनी, चकराता, चंबा, टिहरी और मलेथा हाईवे डबल लेन होगा। केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार से राजमार्ग की डीपीआर तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार केंद्र को भेजेगी। केंद्र सरकार मार्ग को डबल लेन बनाने के लिए धनराशि देगी। सचिव लोनिवि आरके सुधांशु के मुताबिक, विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान में त्यूनी चकराता टिहरी मलेथा मार्ग सिंगल लेन है। मार्ग की हालत भी कुछ स्थानों पर ठीक नहीं है। चारधाम मार्ग में व्यवधान आने पर यह वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल होता है। ये मार्ग मलेथा में बदरीनाथ हाईवे से जुड़ता है तो टिहरी में उत्तरकाशी राजमार्ग से।
विज्ञापन


इस तरह चारों धामों से जुड़ने वाला यह प्रमुख राजमार्ग है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के साथ मसूरी में अंडर ग्राउंड टनल का भी निर्माण प्रस्तावित है। केंद्र से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद अब विभाग इसकी डीपीआर तैयार करने पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें