फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने रविवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों ने त्रियुगीनारायण पहुंचकर भी पूजा की। सारा अली खान ने गांव में भ्रमण भी किया। सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग इसी गांव के साथ केदारनाथ एवं चोपता क्षेत्र में हुई थी।
रविवार सुबह दोनों अभिनेत्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर क्षेत्र में काफी समय गुजारा। इसके बाद उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की निर्माणाधीन समाधि को भी देखा। यहां से वे बेस कैंप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सरस्वती नदी एवं मंदाकिनी नदी पर बने आस्था पथ सहित अन्य स्थानों का भी भ्रमण किया। दोनों ने तीर्थपुरोहितों से मुलाकात की। इसके बाद वे त्रियुगीनारायण पहुंचे। यहां पर सारा अली खान लगभग दो घंटे तक रहीं। जिन स्थानों पर उनकी फिल्म की शूटिंग हुई थी वह गांव में उन स्थानों पर पैदल गईं।
यह भी देखें... उत्तराखंड: माइनस 10 डिग्री तापमान के बीच फंसे ग्रामीण, सरकार से लगाई गुहार, वीडियो देखें
माणा पास रोड पर अब भी बर्फ
माणा घाटी में माणा गांव से आगे सड़क पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि माणा पास रोड पर अब भी बर्फ है। बार-बार मौसम खराब होने के कारण बर्फ को हटाने में दिक्कतें आ रही हैं।