फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र देने 24 को पहुंचेंगे टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य दिलाने वाले सिमरनजीत

Mon, 23 Aug 2021 11:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

पीलीभीत के मझोला निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की टीम से जर्मनी के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की हॉकी टीम में शामिल स्टार मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह 24 को रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों को हॉकी के गुरु मंत्र सिखाने पहुंच रहे हैं। उसके बाद वह मीडिया से प्रेस वार्ता करेंगे।

विज्ञापन


पीलीभीत के मझोला निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की टीम से जर्मनी के खिलाफ खेला था। उन्होंने ही पहला व पांचवां गोल दागकर भारत को 41 साल बाद कांस्य पदक दिलवाया है।

रुद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की जीत के स्टार सिमरनजीत सिंह 24 अगस्त को सुबह 10 बजे स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां वह छात्रों को हॉकी खेल में आगे आने के लिए प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मीडिया से वह प्रेस वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें