फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मानसून सीजन में नहीं होगी परेशानी, आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए लगेंगे तीन हेलीकॉप्टर

Thu, 20 Jun 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इस बार सरकार ने तय किया है कि आपदा राहत कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं, जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मानसून सीजन में आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। इनके चयन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने कंपनियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पहली बार सरकार राहत-बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने जा रही है।

विज्ञापन


आपदा बहुल उत्तराखंड में हर साल आपदा आने पर राहत-बचाव कार्यों में खासी परेशानी होती है। एक हेलीकॉप्टर से जहां राहत-बचाव चुनौतीपूर्ण है तो वहीं कई बार वायुसेना की मदद भी लेनी पड़ती है।

इस बार सरकार ने तय किया है कि आपदा राहत कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं, जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा। पिछले दिनों युकाडा ने इसका टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन


By-Elections: बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी की जनसभा, बोले - चमोली में डबल नहीं काम करेगी चार इंजन की सरकार
विज्ञापन


युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर दो से तीन हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए जाएंगे। गढ़वाल और कुमाऊं में आपदा की सूरत में ये हेलीकॉप्टर तत्काल राहत-बचाव कार्यों में मदद करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें