फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: इस साल लोक सेवा आयोग ने 3040 पदों पर की भर्ती, 3595 का परिणाम हो रहा तैयार

Fri, 29 Dec 2023 03:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पहले आयोग सालभर में बमुश्किल आठ से 10 परीक्षाएं आयोजित कर 500 से 1000 अफसरों की भर्ती कर पाता था, लेकिन सरकार का दावा है कि एक साल के कार्यकाल में इसकी रफ्तार पांच से छह गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोक सेवा आयोग ने इस साल अभी तक 3040 पदों पर अफसरों की भर्तियां की हैं जबकि 3595 का परिणाम तैयार हो रहा है। धामी सरकार ने दावा किया है कि राज्य में जहां 22 साल में 6869 अफसर भर्ती हुए हैं तो वहीं उन्होंने एक साल में ही इनकी संख्या 6635 पर पहुंचा दी।

विज्ञापन


पहले आयोग सालभर में बमुश्किल आठ से 10 परीक्षाएं आयोजित कर 500 से 1000 अफसरों की भर्ती कर पाता था, लेकिन सरकार का दावा है कि एक साल के कार्यकाल में इसकी रफ्तार पांच से छह गुना बढ़ गई है। आयोग सालभर में 30 परीक्षाएं आयोजित कर 6000 से ज्यादा अफसरों को भर्ती करने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इनमें भर्ती पीसीएस परीक्षा, वन आरक्षी, समीक्षा अधिकारी समेत अन्य का परिणाम शामिल है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से प्राप्त नई भर्ती के अधियाचन (प्रस्ताव) के तहत 5000 से ज्यादा पदों पर मई 2024 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। पीसीएस के रिक्त पदों पर भी इस साल का अधियाचन शासन से मिलना बाकी है। आयोग ने जनवरी से अब तक करीब 293 पदों पर रिक्ति के सापेक्ष 250 पदों पर पदोन्नति के लिए डीपीसी पूरी की है।

Uttarakhand: 30 जून तक रिटायर होने जा रहे अफसरों-कर्मचारियों का तबादला और चुनाव ड्यूटी नहीं, सीएस को भेजा पत्र
विज्ञापन


आयोग की किस साल कितनी भर्तियां
2010 में 123, 2011 में 771, 2012 में 41, 2013 में 1333, 2014 में 311, 2015 में 27, 2016 में 171, 2017 में 734, 2018 में 365, 2019 में 445, 2020 में 75, 2021 में 105, 2022 में 561, 2023 में अब तक 3040 भर्ती हुई हैं।

विज्ञापन

आयोग में कई सालों बाद बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने संसाधन, मैन पावर और सिक्योरिटी बढ़ाकर फुल प्रूफ व्यवस्था की है। पहले के मुकाबले इस साल भर्ती परीक्षाएं और परिणाम जारी करने में पांच से चार गुना इजाफा हुआ है। आगे यह प्रक्रिया और तेज होगी।
- गिरधारी सिंह रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

उत्तराखंड विकास की रफ्तार में अभी युवा प्रदेश है। यहां युवाओं को रोजगार देना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। हमने युवा अफसरों की भर्ती में तेजी ला दी है। पहले राज्य को सालभर में एक हजार अफसर भी नहीं मिलते थे, लेकिन हमारी सरकार अफसरों की भर्ती में तेजी लाई है। अब पांच से छह गुना ज्यादा अफसर भर्ती हो रहे हैं। राज्य में सख्त नकलरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं को समय पर पारदर्शिता के साथ रोजगार मिल रहा है। आगे भी रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें