फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिवाली पर कई देशों में जगमगाएगा स्वाति का हुनर, आज रिलीज होगी वेब-सीरीज

Wed, 03 Nov 2021 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बुधवार को रिलीज हुई 10 एपिसोड वाली वेब सीरीज में स्वाति दमदार भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
स्वाति सेमवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की बेटी का हुनर इस दीपावली पर कई देशों में जगमगाएगा। वर्ष 2007 में मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम करने वाली स्वाति सेमवाल को वेब-सीरीज में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बुधवार को रिलीज हुई 10 एपिसोड वाली वेब सीरीज में स्वाति दमदार भूमिका में नजर आएंगी। इसे लेकर दून में उनका पूरा परिवार उत्साहित है।   

विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल के थान गांव की रहने वाली हैं स्वाति
बरेली की बर्फी और फन्ने खां फ़िल्म में एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट काम करने वाली स्वाति मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के थान गांव की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग देहरादून के मार्शल स्कूल से हुई है। स्वाति वर्ष 2007 में मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद ही उनका रुख बॉलीवुड की ओर हो गया था।

वहां स्वाति ने बतौर एक्टर, राइटर और डायरेक्टर भी काम किया। लंबे समय बाद उन्हें लीड रोल के लिए एक दमदार महिला का किरदार मिला। फोन पर हुई बातचीत में स्वाति ने बताया कि वे रिलीजिंग के दौरान उत्तराखंड आना चाहती थीं, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ पाई। बेटी की वेब सीरीज आने से माता सरोजनी सेमवाल और पिता पीसी सेमवाल भी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें