फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एमएससी में विषय बढ़ाने की मांग के लिए ऑडिटोरियम की छत पर चढ़े छात्र

Sat, 27 Nov 2021 07:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी पिछले चार साल से एमएससी में जूलॉजी, बॉटनी और गणित विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक विषय शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एमएससी में विषय बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को कुछ छात्र ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए। जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना  दी गई, जिसके बाद मौके पर फोर्स तैनात की गई। 

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया
जानकारी के मुताबिक कुछ छात्र आज कॉलेज में 60 फीट ऊंची ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए। जिसके बाद कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें छत उतारने की भरपूर कोशिशें की गईं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फोन पर घोषणा करने के बाद छात्र चार घंटे बाद छत से उतर गए।

ये विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं छात्र
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी पिछले चार साल से एमएससी में जूलॉजी, बॉटनी और गणित विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक विषय शुरू नहीं हो सके हैं। जिसकी मांग को लेकर दो एबीवीपी के कार्यकर्ता (छात्र) आज सुबह कॉलेज खुलने से पहले ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें