फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राजधानी के इस अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टर, कई माह से वेतन न मिलने पर फूटा आक्रोश

Sat, 27 Nov 2021 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कई माह से इन डॉक्टरों का वेतन बकाया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय पर वेतन न मिलने के विरोध में राजधानी देहरादून के इंद्रेश अस्पताल की ओपीडी के बाहर डॉक्टर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। शनिवार को इन डॉक्टरों से साथ ही वेतन न बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टर्स भी धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


शनिवार को डॉक्टरों का आक्रोश फूटा
अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों का आक्रोश फूट पड़ा। डॉक्टरों ने ओपीडी से कार्य बहिष्कार कर मुख्य गेट पर धरना दिया। वहीं उन्होंने प्राचार्य और एमएस से भी वार्ता भी की। कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति रही।
 

कई माह से नहीं मिला वेतन
बताया गया कि कई माह से उनका वेतन बकाया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समझाने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि उन्होंने केवल सांकेतिक धरना दिया है। अब यदि वेतन नहीं दिया जाता है तो वह आगे भी इस तरह का आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें