स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए 30 से 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। 4 नवंबर तक 16 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल ने बताया कि कोर्स शुरू होने से पूर्व अंतिम तिथि तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। कोर्स का शुल्क 9075 रुपये है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार
www.nimindia.net पर लॉग इन कर सकते हैं।
देश के पांच बड़े संस्थानों में निम ऐसा पहला संस्थान है जहां यह कोर्स शुरू हो रहा है। हमारा उद्देश्य देश में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के खेल को पहचान दिलाने के साथ 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अच्छे स्पोर्ट्स क्लाइंबर तैयार करना है।
- कर्नल अमित बिष्ट, प्रधानाचार्य नेहरु पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी।