फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारों धामों की पैदल यात्रा जल्द, पौराणिक काल के रास्ते से जा सकेंगे श्रद्धालु

Fri, 12 Nov 2021 02:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड व ट्रैक द हिमालया ने चारों धामों के पौराणिक मार्ग को पुनर्जीवित (री-ट्रेस) करने के लिए ऋषिकेश से पैदल यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
चारधाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चारों धामों की पैदल यात्रा जल्द ही श्रद्धालु पौराणिक काल के पैदल मार्ग से कर सकेंगे। करीब 1200 किमी के इस पैदल ट्रैक को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इस पौराणिक मार्ग पर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। श्रद्धालु 55 से 60 दिन के भीतर चारों धामों की पैदल यात्रा पूरी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


ऋषिकेश से शुरू की पैदल यात्रा
उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड व ट्रैक द हिमालया ने चारों धामों के पौराणिक मार्ग को पुनर्जीवित (री-ट्रेस) करने के लिए ऋषिकेश से पैदल यात्रा शुरू की है। 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश पंत ने बताया कि अभियान दिसंबर माह के अंत में समाप्त किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

पौराणिक पैदल मार्ग पर विकसित की जाएंगी सुविधाएं
पूरे अभियान पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार करने के साथ ही किताब भी प्रकाशित की जाएगी। अभियान दल ने इस पौराणिक मार्ग से यमुनोत्री तक का पैदल सफर पूरा कर लिया है। पंत ने बताया कि यह ट्रैक करीब 1200 किमी मीटर का है। पुनर्जीवित (री-ट्रेस) करने के बाद इस पौराणिक पैदल मार्ग पर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


होम स्टे को किया जाएगा प्रमोट
यहां होम स्टे को प्रमोट किया जाएगा। पंत ने बताया कि इस मुख्य पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने के बाद हिमालय क्षेत्र के अन्य ट्रैकों को पुनर्जीवित कर इस मुख्य ट्रैक में शामिल किया जाएगा। श्रद्धालु इस पौराणिक पैदल मार्ग से चारों धामों की यात्रा 55 से 60 दिन में पूरी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें