फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कला के क्षेत्र में कमाया नाम, दून विवि के डॉ. राकेश भट्ट समेत सात प्रतिभाओं को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

Wed, 28 Feb 2024 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डॉ. राकेश भट्ट पिछले कई दशकों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, लोक गीत-संगीत व लोक कला को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
संगीत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून विवि के डॉ. नित्यानंद हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र में संचालित लोक कला एवं थिएटर विभाग के प्राध्यापक डॉ. राकेश भट्ट को संगीत नाटक अकादमी की ओर से राष्ट्रीय संगीत नाटक अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। इस दौरान दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने उन्हें बधाई दी। वहीं, थियेटर निर्देशन में नैनीताल के जहूर आलम, लता तिवारी और संजय पांडेय को शास्त्रीय लोक गायन में, देहरादून के तालवादक पार्थो राय चौधरी, संस्कृत व गढ़वाली रामलीला के लिए पुनीत डिमरी व अमित खंडूरी को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि डॉ. राकेश भट्ट पिछले कई दशकों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, लोक गीत-संगीत व लोक कला को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जाने वाले कार्य उल्लेखनीय व प्रेरणादायी हैं। डॉ. राकेश भट्ट का जीवन रंगमंच एवं लोक कला के लिए समर्पित है।

Dehradun: ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचे जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य, की पूजा-अर्चना

डॉ. राकेश भट्ट ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के लोक कलाकारों, रंगकर्मियों और दून विश्वविद्यालय के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है। विवि का थिएटर विभाग भविष्य में और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एचसी पुरोहित, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. अजीत पंवार, डॉ. मानवेंद्र बर्तवाल, उप कुल सचिव नरेंद्र लाल, सहायक अभियंता शुभम नौटियाल, कुलपति के निजी सचिव अभिनव जोशी सहित कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें