गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि मयंक गर्ग और मयूर गर्ग, मनोज सिंघल उर्फ मन्नू बाबा, राहुल शर्मा सभी बाहर दिल्ली गाजियाबाद आदि जगहों से लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते हैं।
इस व्यापार से आए रुपयों में से आधा पैसा इन लड़कियों को दे देते हैं। लड़कियों को बुक एक वेबसाइट के माध्यम से किया जाता है। वेबसाइट पर वेश्यावृत्ति के संबंध में संपर्क नंबर अपलोड किया जाता है। ग्राहकों के कॉल या मैसेज आने पर हम उन्हें अटैंड करते हैं और उनके बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेज देते हैं।