काफी देर तक हमलावर बवाल करते रहे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। मारपीट में रजत, सुमित, प्रिंस, वीरपाल, अजीत, शुभम, विलसन डाइसल और आझी चौहान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां डॉक्टरों ने रजत की गंभीर हालत देख देहरादून रेफर कर दिया। उधर, मारपीट से भड़के ईसाई धर्म के लोग बड़ी संख्या कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सोलानीपुरम निवासी प्रियो साना पोर्टर ने तहरीर देकर कहा कि हमलावरों ने विलसन का मोबाइल, पर्स, अजीत का बैग, रजत, वीरपाल का मोबाइल, रानी बर्नार्ड का पर्स और कीमती सामान लूट लिया। प्रदीप और प्रिंस की बाइक में तोड़फोड़ कर दी।
आरोप है कि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सागर गोयल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, विहिप मंत्री शिवप्रसाद त्यागी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा गोयल, बबीता चौहान, सुनील, राखी प्रधान, रजनी गोयल समेत ढाई सौ लोगों ने हमला बोला है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ नामजद समेत ढाई सौ लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की कोशिश और डकैती का केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।