फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस के 1521 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, 493 और पदों पर निकली भर्ती

Tue, 04 Jan 2022 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी पूर्व सूचना के तहत सोमवार से 1521 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस में 1521 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। इसके साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस से जुड़े 493 और पदों पर भर्ती के दो विज्ञापन जारी किए हैं, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आठ व दस जनवरी को शुरू होगी।

विज्ञापन

 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी पूर्व सूचना के तहत सोमवार से 1521 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन सभी पदों के लिए 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जून में इसकी भर्ती की परीक्षा प्रस्तावित है। सभी पदों के आवेदन का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


वहीं, सोमवार को आयोग ने दो भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए गए। इनमें पहली भर्ती उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक अभिसूचना, गुल्मनायक पीएसी एवं आईआरबी और अग्निशमन अधिकारी के कुल 221 पदों के लिए है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आठ जनवरी से 21 फरवरी के बीच चलेगी। दूसरी भर्ती, पुलिस दूरसंचार विभाग में मुख्य आरक्षी के 272 पदों के लिए निकाली गई है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया दस जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी। कुल मिलाकर आयोग ने 493 पदों पर भर्ती निकाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के इन 1521 पदों पर आवेदन शुरू
उत्तराखंड आरक्षी पुलिस - 785 
पीएसी-आईआरबी पुरुष - 291
फायरमैन (महिला-पुरुष) - 445

इन 493 पदों पर निकलीं और भर्तियां
उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) - 65
उप निरीक्षक अभिसूचना - 43
गुल्मनायक पुरुष पीएसी, आईआरबी - 89 
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी - 24
मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार विभाग) - 272

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें