फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा : अनिल बलूनी

Thu, 25 Feb 2021 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद मुसान, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का मानना है कि यदि उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू होती है तो इससे न सिर्फ कुमाऊं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने कहा कि लिपुलेख, पिथौरागढ़ से सहज और सुगम यात्रा का विकल्प तैयार हो सकता है।

विज्ञापन


बीमारी से उबरने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सांसद अनिल बलूनी, की इस अभियान की शुरुआत

ऐसा होने पर यह यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी व पर्यटन का आधार बन सकती है। इसके लिए वे अपने स्तर पर प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर गहन चर्चा की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस मुलाकात के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। 
विज्ञापन


अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अमर उजाला से लंबी बातचीत की। बलूनी का कहना है कि वे दिल्ली में बैठकर काम करते हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा उत्तराखंड के लिए धड़कता है। इसलिए वे हमेशा राज्य के विकास की दिशा में सोचते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर से हाल ही में हुई उनकी मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा को वे यहां से संचालित करने के लिए प्रयासरत हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस विषय में विदेश मंत्रालय शीघ्र ही कोई सार्थक फैसला लेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे पास पंतनगर और नैनीसैनी (पिथौरागढ़) हवाई अड्डे हैं, इनका विस्तार करके और पंतनगर से लिपुलेख तक ऑल वेदर रोड का निर्माण कर हम इस पवित्र यात्रा को सुगम विराट स्वरूप देकर राज्य के पर्यटन और आर्थिकी का कायाकल्प कर सकते हैं। 

उत्तराखंड में खुलेगी आईआईएमसी की शाखा

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि वे भारत सरकार के कई संस्थानों की शाखाएं उत्तराखंड में खोलने के लिए प्रयासरत हैं। इन सब पर बातचीत चल रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) का एक कैंपस शीघ्र ही उत्तराखंड में खुलेगा। इस संबंध में उनकी सरकार से बातचीत हो गई है। 

चमोली आपदा में दिखी डबल इंजन की ताकत 

चमोली आपदा के तुरंत बाद जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों ने बेहतर तालमेल के साथ रेस्क्यू कार्य किया, लोगों को समझ जाना चाहिए कि यही डबल इंजन की ताकत है। राज्यसभा सांसद बलूनी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने जो तत्परता दिखाई, वह एक कुशल नेतृत्व का बेहतर उदाहरण है। उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र रावत की भी सराहना की। कहा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बिना एक पल गंवाते हुए आपदा के तुरंत बाद लोगों के बीच जाकर एक कुशल नेतृत्व का उदाहरण पेश किया। 

आपदा की इस घड़ी में थोड़ी परेशानी तो होगी

ऋषिकेश। देश में खाद्य और पेट्रो पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर मचे बवाल पर सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कोरोनाकाल की इस घड़ी में जब पूरे विश्व में कई आर्थिक शक्तियां घुटने पर आ गई हैं, ऐसे में हमारे देश में थोड़ी बहुत अगर महंगाई बढ़ी है तो लोगों इसे मुश्किल समय मानते हुए कुछ समय के लिए संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वे कभी भी किसी का बुरा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

परिजनों के साथ राज्यसभा सांसद ने की गंगा पूजा

तपोवन के एक होटल में तीर्थनगरी के संत महात्माओं ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। कृष्णायन गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास की अध्यक्षता में संत समाज का प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद को उत्तरीय एवं रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने उन्हें गोमुख का पवित्र जल भेंट किया। इस मौके पर महंत हृयग्रीवाचार्य, महामंडलेश्वर महावीरदास, महंत चक्रपाणिदास, योगी दीपकदास, सुरेशदास, रामचौबे आदि शामिल थे। 

परिजनों के साथ राज्यसभा सांसद ने की गंगा पूजा

तीर्थनगरी भ्रमण पर आए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को परिजनों के साथ त्रिवेणीघाट में गंगा पूजा की। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ मां गंगा तट पर विधिविधान से पूजा अर्चना कर, मां गंगा का आचमन कर, परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, आशीष कुकरेती, गौरव कैंथोला, सतीश लखेड़ा, अजय बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें