हालांकि सत्र की तारीख तय नहीं हुई है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। सत्र गैरसैंण में कराना है या देहरादून में, इस पर निर्णय लेने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को अधिकृत किया है।
मानसून सत्र कहां करना है, इस पर सरकार को निर्णय लेना है। सत्र के लिए हमारी तैयारी गैरसैंण व देहरादून दोनों स्थान पर चल रही है। गैरसैंण विधानसभा भवन में एक टीम तैयारियों में लगी है। देहरादून विधानसभा भवन में चल रहे ई-विधानसभा का सिविल काम इसी माह पूरा हो जाएगा।
- ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
गैरसैंण में मानसून सत्र कराना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री को सत्र की तारीख तय करने के लिए अधिकृत किया गया है।
- प्रेमचंद अग्रवाल, संसदीय कार्य मंत्री