फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: औली में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू, एसडीएम ने ली बैठक

Sun, 14 Nov 2021 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम  कुमकुम जोशी ने पर्यटन विभाग को औली स्लोप, स्नो गन, कृत्रिम झील और जोशीमठ-औली रोपवे के संचालन के लिए सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली में आगामी फरवरी माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़क, पानी, बिजली आदि सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने चैंपियनशिप से पहले व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

रोपवे को संचालन के लिए सुव्यवस्थित करने के निर्देश
गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने पर्यटन विभाग को औली स्लोप, स्नो गन, कृत्रिम झील और जोशीमठ-औली रोपवे को संचालन के लिए सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। औली स्लोप की मरम्मत अभी से शुरू करने के निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को जोशीमठ से औली तक सड़क मार्ग का सुधारीकरण करने, सड़क की खस्ताहालत को शीघ्र सुधारने, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को औली और जोशीमठ में पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान औली और आईटीबीपी के अधिकारियों को भी चैंपियनशिप के दौरान सहयोग के लिए कहा गया। सड़क से बर्फ हटाने के लिए हर वक्त सड़क पर मशीन की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें