फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे सफाईकर्मियों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे, तस्वीरें

Sun, 02 Jan 2022 05:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास कूच करने जा रहे सफाईकर्मियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए।

हरिद्वार: धर्म संसद में विवादित बयान और वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के लिए मुस्लिम संगठन ने किया कूच, तस्वीरें
मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान राजपुर रोड पर पुलिस से सफाई कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। सफाई कर्मचारी उत्तराखंड में ठेकेदारी प्रथा बंद करने सहित कई मांगों को लेकर मार्च कर रहे थे।

उत्तराखंड: ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच, हुई हाथापाई और पकड़ा दारोगा का कॉलर, तस्वीरें
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सफाई कर्मियों ने बैरिकेडिंग के समीप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मांग:
-कोरोना काल में ड्यूटी में कार्यरत और कोरोना से शहीद हुए सफाई कर्मियों के आश्रितों को शहीदों जैसे सम्मान पत्र देते हुए 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दें और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे।

-कमेटियों की सिफारिश को लागू करते हुए शासनादेश जारी किए जाएं।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला

-मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन कर वन टाइम सेटलमेंट कानून, नियमावली 2013, 2016 के शोषणकारी प्रावधान को समाप्त किया जाए।

-सभी सरकारी विभागों में सफाई कार्यों से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करते हुए संविदा पर सफाई कर्मियों को नियुक्त कर सम्मानजनक वेतन दिया जाए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला

-घरों में काम करने वाले गृह सेवक/सेविका को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण से बचाने के लिए 'समग्र विकास नीति' बनाने का शासनादेश जारी किया जाए।

-सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्रों में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का शोषण रोकने के लिए उत्तराखंड सफाई सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड का गठन करने के आदेश जारी किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
- उत्तराखंड में सीवर लाइन/गड्ढों में मृत हुए कार्मिकों (मैन्युअल स्क्वेंजर्स) के आश्रित को 10-10 लाख का मुआवजा व अन्य लाभ दिया जाए।

- राज्य गठन से सम्पत्ति की अनिवार्यता हटाते हुए अनुसूचित जाती प्रमाण पत्र दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें