फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पिटबुल का आतंक...बुजुर्ग महिला पर किया हमला, पूरे शरीर पर बुरी तरह नोंचा, एम्स में भर्ती

Fri, 08 Dec 2023 11:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां केला देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। एक घर के सामने से गुजरने के दौरान खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने घर से निकलकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिटबुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने घर के बाहर से गुजर रही बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला है। आसपास के लोगों ने महिला को कुत्ते से छुड़ाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा निवासी संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां केला देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थी। एक घर के सामने से गुजरने के दौरान खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने घर से निकलकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह उनको छुड़ाया। इसके बाद गंभीर हालत में उनको रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां एंटी रैबीज और सिरम इंजेक्शन दिया गया।

Uttarakhand Investors Summit: बड़ी संख्या में पहुंचे निवेशक, 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हुए एमओयू
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि महिला को बुरी तरह नोंचा हुआ था। बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें