यदि किसी पुजारी ने तय सीमा से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर पूजा कराई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूद्राभिषेक केदार मंदिर के पास, पार्थिव पूजा और अन्य पूजाएं जागेश्वर भोग शाला और हवन कुंड के पास कराई जाएंगी।
ऐसे करें पूजा के लिए बुकिंग
भौतिक पूजा कराने के लिए श्रद्धालुओं को अग्रिम बुकिंग कराना अनिवार्य है। श्रद्धालु जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट के फोन नंबर 9760677235 पर बुकिंग करा सकते हैं। श्रद्धालु अपने पुजारी के माध्यम से भी बुकिंग करा सकते हैं।
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
जागेश्वर धाम में भौतिक पूजा करने की अनुमति तो मिली है लेकिन कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुजारी द्वारा टीका लगाने, कलावा बांधने और जल का छिड़काव करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।