फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: तेल के ‘शतक’ के लिए पेट्रोल पंप तैयार, मशीनों को किया गया अपडेट

Fri, 19 Feb 2021 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मशीनों को किया गया अपडेट, अब 100 रुपये या इससे ज्यादा के दाम हो पाएंगे फीड
  • अभी तक सिर्फ 99.99 रुपये तक फीड करने की थी सुविधा 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंचने की आशंका के मद्देनजर देहरादून के पेट्रोल पंपों की मशीनों को अपडेट कर दिया गया है। मशीनों में अभी तीन अंकों यानी 100 या उससे ज्यादा के नंबर फीड करने की व्यवस्था नहीं थी। 

विज्ञापन


राजधानी दून में भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी परेशान है। दून में पेट्रोल के दाम 90 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं, देश के चुनिंदा राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इन राज्यों के पेट्रोल पंपों की मशीनों में तीन अंक फीड करने की सुविध नहीं होने से तेल की बिक्री ठप हो गई थी।

देहरादून में भी अभी तक इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंपों की मशीनों में सिर्फ दो अंकों यानी 99.99 रुपये तक ही दाम फीड किए जा सकते थे। पंप मालिकों को चिंता सता रही थी कि अगर पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। इसीलिए पेट्रोल पंपों की मशीनें अपडेट कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष पर पेट्रोल-डीजल के दाम

दून में पिछले हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को पेट्रोल 24 पैसे व डीजल 33 पैसे की बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 89.14 और 81.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिका। यह अभी तक के सबसे अधिक दाम हैं।

पंप कर्मचारियों से झगड़ रहे लोग
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से कई पेट्रोल पंपों के संचालक भी परेशान हैं। दून पेट्रोल पंप वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि दाम बढ़ने से पहले के मुकाबले सौ रुपये में पेट्रोल कम मिल रहा है। ऐसे में कई लोग इसे घटतौली समझ पेट्रोल पंप कर्मचारियों से झगड़ा करने लगते हैं। 

20 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का ऐलान
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।  कांग्रेस मुख्यालय की ओर से सभी जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि 20 फरवरी को सभी जिलों, शहर, ब्लॉक और नगर मुख्यालयों में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन और पदयात्राओं का आयोजन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें