फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 26 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, 500 से कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 19 Feb 2021 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामलों में लगातार कमी आ रही है। जहां 24 घंटे में 9551 लोगों की जांच हुई, वहीं सिर्फ 26 लोग ही संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि 68 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 500 से कम हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को देहरादून जिले में 16, नैनीताल में सात, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। आठ जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 97031 हो गई है।

वहीं, प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बीएचइएल हॉस्पिटल हरिद्वार और मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में एक-एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक प्रदेश में 1686 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटे में 68 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है, इन्हें मिलाकर अब तक 93407 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 495 हो गई है। हरिद्वार जिले को छोड़ कर बाकी सभी 12 जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या 100 से कम पहुंच गई है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 96.27 प्रतिशत पहुंच गई है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

दवा विक्रेताओं को लगाया जाए कोरोना का टीका 

देहरादून में कोरोना का टीका न लगाए जाने से निजी दवा विक्रेता नाराज हैं। दून होल सेल केमिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य महानिदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर दवा विक्रेताओं को शीघ्र टीका लगाए जाने की मांग की है।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने लगातार दुकानें खोलकर मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराईं। दून होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष नंदा ने बताया कि दवा विक्रेताओं ने एक श्रृंखला बनाकर पहाड़ों पर भी दवाएं उपलब्ध कराईं।

अकेले देहरादून में ही कोरोना संक्रमण के चलते आठ से अधिक दवा विक्रेताओं की मौत हुई। कोरोना का खतरा अब भी बना हुआ है। ऐसे में दवा विक्रेताओं को भी फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर मानकर टीकाकरण किया जाना चाहिए।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी एवं कोविड टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें