फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से अनुमति का असर: पहले ही दिन दोगुना हुआ उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन 

Fri, 09 Jul 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोविड कर्फ्यू की वजह से यूपी ने सात मई को उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस वजह से उत्तराखंड की बसें दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी नहीं चल पा रही थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बस संचालन की अनुमति मिलने का अच्छा असर देखने को मिला है। उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन पहले ही दिन दोगुना हो गया। न केवल प्रदेश के भीतर बल्कि यूपी सहित अन्य राज्यों के लंबे रूटों पर भी बसें भेजी गई। इससे निगम की कमाई बढ़ने का रास्ता भी खुल गया है।

विज्ञापन


कोविड कर्फ्यू की वजह से यूपी ने सात मई को उत्तराखंड की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस वजह से उत्तराखंड की बसें दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी नहीं चल पा रही थी। बाद में मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर वार्ता हुई, जिसके बाद बुधवार से ही यूपी, दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई थी।

गुरुवार से सुबह 5:30 बजे से दिल्ली, यूपी के लिए बसें शुरू हुईं। यात्रियों का भी बेहतर रुझान देखने को मिला। निगम ने पहले ही दिन दोगुनी बसें संचालित की। पहले जहां रोजाना करीब 120 बसों का संचालन किया जा रहा था, वहीं गुरुवार को दिनभर में करीब 250 बसें चलाई गईं। इनमें न केवल दिल्ली बल्कि यूपी के कानपुर, लखनऊ तक लंबे रूटों पर भी बस सेवा बहाल हो गई है।
विज्ञापन


कमाई की राह खुली
परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने से लगातार घाटा हो रहा था। अब यूपी से अनुमति मिलने के बाद निगम प्रबंधन गदगद है। उम्मीद जग रही है कि आने वाले 15 दिनों में निगम की कमाई बेहतर हो जाएगी। 

पर्वतीय डिपो के लिए अतिरिक्त बसें लगाई
पर्वतीय डिपो में बसों की खराबी के चलते पैदा हो रही किल्लत का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने पर निगम ने इसका संज्ञान लिया। निगम ने गुरुवार को पर्वतीय रूटों के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की, जिसकी वजह से यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


पहले ही दिन करीब दोगुनी बसों का संचालन हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।
-संजय गुप्ता, मंडल प्रबंधक, परिवहन निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें