डेंगू बुखार के लक्षण हैं तो घबराएं नहीं, घर में रहकर आराम करें
डेंगू संक्रमण को रोकने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में सेवन प्लस वन अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसमुदाय को डेंगू के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत मायाकुंड, चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा, सर्वहारा नगर आदि क्षेत्रों में टीम ने गंदगी से उत्पन्न डेंगू मच्छर का लार्वा नष्ट किया।
सेवन प्लस वन अभियान के संस्थापक एम्स के डॉ. संतोष कुमार ने कहा इस समय जिस किसी व्यक्ति में डेंगू बुखार के लक्षण हैं, घबराए नहीं और घर में रहकर आराम करें, अपने पूरे शरीर को ढक कर रखें, खासकर दिन के समय मच्छरदानी का उपयोग करें, ताकि मच्छर से दूसरे व्यक्तियों में डेंगू न फैल सकें। खूब पानी पिएं, अपने आपको खूब हाइड्रेट रखें, ज्यादा बुखार आने पर केवल पैरासिटामोल दवा का ही सेवन करें, शरीर पर लाल, सफेद रंग के चकते पड़ने, नाक, मुंह से रक्तस्राव होने पर तरंत चिकित्सक से संपर्क करें।