फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: इन 13 मार्गों पर अब निजी सवारी वाहन भी चलेंगे, अधिसूचना जारी, परिवहन कर्मचरियों में रोष

Fri, 15 Mar 2024 10:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन समेत कई कर्मचारी यूनियन इसका विरोध कर रही थीं। उनका कहना था कि यह मार्ग रोडवेज बसों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
निजी वाहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 13 मार्गों पर अब निजी सवारी वाहन भी चल सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन मार्गों पर निजी संचालन पर परिवहन निगम के कर्मचारी यूनियन विरोध जता रही थीं।

विज्ञापन


सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, हल्द्वानी-रानीखेत मार्ग पर 79 फेरे, रानीबाग-भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग पर प्राइवेट बसों को बिना प्रतिबंध अनुमति दी गई है। इसके अलावा हल्द्वानी-सितारगंज-खटीमा-टनकपुर मार्ग पर दो फेरे, टनकपुर-पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग पर भी बिना प्रतिबंध फेरे, मुरादाबाद-रामपुर-किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर निजी संचालक जनपद मुख्यालय तक सीधी सेवा के साथ ही सिडकुल रुद्रपुर के चारों ओर भी सेवाएं दे सकेंगे।

Uttarakhand Elections 2024: आचार संहिता लागू होते ही सरकारी संपत्तियों से हटेंगे झंडे और बैनर, ये होंगे बदलाव
विज्ञापन


रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर निजी संचालकों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हरिद्वार-ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग पर 15 फेरे, देहरादून-मसूरी मार्ग पर 15 फेरे, देहरादून-ऋषिकेश-नरेंद्रनगर मार्ग पर 15 फेरे, सहारनपुर-भगवानपुर-चुड़ियाला मार्ग पर उत्तराखंड राज्य में पड़ने वाले पूरे मार्ग पर 30 फेरे, हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 30 फेरे, झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर 20 फेरे, मंगलौर-लखनौता मार्ग पर 20 फेरे निजी संचालक लगा सकेंगे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन समेत कई कर्मचारी यूनियन इसका विरोध कर रही थीं। उनका कहना था कि यह मार्ग रोडवेज बसों के लिए आरक्षित हैं। इससे रोडवेज की कमाई पर असर होगा। इसकी पूर्व में अधिसूचना जारी करते हुए परिवहन विभाग ने सुझाव मांगे थे, जिसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी की गई है। इन सभी मार्गों पर अब निजी सवारी वाहन चल सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें