फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Festival 2024: ऋषिकेश में बही योग की गंगा, योगाचार्यों ने दिए निरोग रहने के टिप्स

Fri, 15 Mar 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)

सार

कार्यक्रम शुरुआत सुबह योग मेडिटेशन सेशन से हुई। योगाचार्यों ने अलग-अलग प्रकार के योग कर उनके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम शुरुआत सुबह योग मेडिटेशन सेशन से हुई। योगाचार्यों ने अलग-अलग प्रकार के योग कर उनके बारे में जानकारी दी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग के जरिए ही हम मन को नियंत्रित रख सकते हैं। योग मन को नियंत्रित करता है। इससे नशे जैसी समस्या से दूर रहने में सहायता मिलती है। आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में योग को जाना जाता है।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योग से हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। कई युवा विदेशों में योगाचार्य बनकर अपना भविष्य बना रहे हैं। वन मंत्री सुबाेध उनियाल ने कहा कि योग की पहचान ऋषिकेश से होती है। देश विदेश से लोग ऋषिकेश में योग सीखने के लिए आते हैं। योग सीखने के बाद योग की शिक्षा देते हैं। ऋषिकेश में योग के साथ ही एडवेंचर, रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइबिंग जैसे साहसिक गतिविधियां होती है। जिसमें सैकड़ाें युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन


UKSSSC: युवाओं के लिए सुनहरा मौका...उत्तराखंड में समूह-ग के 1778 पदों निकली भर्ती, जानें आवेदन की डिटेल

स्वामी सुखबोधानंद ने कहा कि योग जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योगाभ्यास करने से हम निरोग रह सकते हैं। कहा कि हमें प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे तक योगाभ्यास करने चाहिए। योग से मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रह सकते हैं। संध्याकालीन गंगा आरती में भी योगाचार्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


योग महोत्सव में लाइव बैंड कबीर कैफे की ओर से प्रस्तुति दी गई। योग महोत्सव में 6 योग के स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें मानव धर्म रिमी, द आर्ट ऑफ लिविंग, इशा फाउंडेशन कोयंबटूर, कृष्ण आचार्य योग मंदिरम चेन्नई, रामानी अयंगर मेमोरियल योग संस्थान शिवानंद आश्रम आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें