टूरिस्ट एंड हॉस्पिटेलिटी काउंसिल की ओर से नेचर टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी दिनेश ढींगरा ने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं।
प्रदेश में वर्ड वाचिंग, सफारी, ट्रेकिंग, माउंटेरिंग के लिए देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं। इन पर्यटकों को गाइड की जरूरत होती है। पहली बार प्रदेश में नेचर टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को एनसीवीटी के माध्यम से नेचर गाइड का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। जो पर्यटकों को सेवाएं देने के लिए अधिकृत होंगे।
अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण कैंप लगाकर नेचर और हैरिटेज टूरिस्ट गाइड तैयार किए जा रहे हैं। इससे गाइडों के माध्यम से पर्यटकों को उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ यहां की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिल सकेगी।