- पौड़ी गढ़वाल
- उत्तरकाशी
- रुद्रप्रयाग
- टिहरी गढ़वाल
- पिथौरागढ़
- चंपावत
- अल्मोड़ा
- चमोली
- बागेश्वर
हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में काम चल रहा
गेल गैस लिमिटेड के सीईओ रमन चड्ढा ने बताया कि उत्तराखंड के चार जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में पहले से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां के लोगों को पाइप लाइन के जरिए घर तक गैस उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी। योजना के तहत हरिद्वार में गैस पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के किचन तक गैस पहुंच रही है। अगले साल मार्च तक देहरादून में भी करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को सिटी गैस वितरण के तहत पाइप से गैस उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा।
दूनवासियों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल मार्च 2022 तक करीब 16 हजार घरों तक पाइप लाइन से पीएनजी गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी। पीएनजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण हैं। कुछ जगह पर थोड़ी बहुत दिक्कत है, उसे दूर करने के लिए प्रदेश सरकार से सहायता मांगी गई है।
विदित है कि सिटी गैस वितरण योजना के तहत दून में पाइप लाइन के जरिए पीएनजी गैस घरों तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है। गेल कंपनी इसके लिए दून के मोथरोवाला, बंजारावाला,सरस्वती विहार, दीपनगर, देहराखास, निरंजनपुर, बसंत विहार, इंदिरा नगर क्षेत्र में लाइन बिछा रही है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। केवल हरिद्वार से आने वाले पाइप लाइन में गंगा क्षेत्र में कुछ दिक्कत आ रही है। एनजीआरबी (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड) के सदस्य गजेंद्र सिंह एवं गेल गैस लिमिटेड के सीईओ रमन चड्ढा के अनुसार अभी तक देहरादून के 16685 लोगों को पीएनजी गैस के कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर पाइप लाइन बिछाने में देरी हो रही है। इसकी वजह समय से सरकार से अनुमति नहीं मिलना है। उन्होंने सिंगल विंडो व्यवस्था की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आबादी ज्यादा है सबसे पहले वहां लाइन बिछाई छा जा रही है। इस अवसर पर इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के सीओ भाषित धोलकिया, समीर विरमानी, प्रमोद कुमार पैन्यूली, खाद्य आपूर्ति विभाग से एमएस बिसेन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
जल्द खोले जाएंगे 50 सीएनजी स्टेशन
अगले साल मार्च तक देहरादून के साढ़े 16 हजार घरों तक पाइप लाइन से पीएनजी गैस की सप्लाई तो शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जिले में पचास सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य भी रखा गया है। फिलहाल पांच सीएनजी जिले में वर्किंग में हैं। इस साल के अंत तक शहर में छह नये सीएनजी स्टेशन भी खुलेंगे। इन स्टेशनों पर अंतिम चरण का काम चल रहा है।