फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 25 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम, कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में भी 97 रुपये का उछाल

Tue, 02 Mar 2021 12:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गैस सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

उत्तराखंड में आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मार्च की शुरुआत भी में ही घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 97 रुपये का उछाल आया है।

विज्ञापन


अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 838.50 रुपये हो गई है। इससे पहले फरवरी में भी रसोई गैस की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। अब फिर से रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस की कीमतों में अचानक इतनी बढ़ी वृद्धि से महिलाएं परेशान हैं।

29 दिन में 125 रुपये बढ़े रसोई गैस के दाम
फरवरी से लेकर अब तक चार बार रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके चलते बीते 29 दिनों में गैस सिलिंडर की कीमतों में 125 रुपये का इजाफा हुआ है। फरवरी की शुरुआत में पहले 25 फिर 50 और फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, एक मार्च को एक बार फिर 25 रुपये बढ़ गए हैं। इसके बाद 14.2 किलो घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 838.50 रुपये, पांच किलोग्राम गैस सिलिंडर के दाम 309 रुपये हो गए हैं। जबकि, कॉमर्शियल 19 किलोग्राम गैस सिलिंडर की कीमत 1649 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


हर महीने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। फरवरी से अभी तक चार बार गैस सिलिंडर की कीमतों में उछाल आने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।  
- रीना अग्रवाल, गृहिणी

लगातार गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को परेशानी हो रही है। महंगाई के चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार महंगाई को काबू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
- अनीता गुप्ता, गृहिणी

रसोई गैस के दाम तो लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सब्सिडी कितनी मिलेगी, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। कीमतों में इतना भारी उछाल आना परेशान करने वाला है। सब्सिडी तो नाम मात्र की रह गई है।
- अनामिका शर्मा, गृहिणी

रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि कर सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों की उपेक्षा कर रही है। महीने की शुरुआत में ही गैस सिलिंडर के दामों को बढ़ाकर महिलाओं का बजट बिगाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

- सविता वर्मा, गृहिणी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें