फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीएम मोदी के बयान पर बोले हरीश रावत- कांग्रेस ने कभी गंगा को नहर नहीं कहा

Thu, 11 Apr 2024 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के नेता पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोग हरकी पैड़ी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा गंगा की घाटों का सारा सौंदर्यीकरण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन
हरीश रावत/ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रधानमंत्री पर गंगा को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी हर की पैड़ी पर गंगा को नहर नहीं कहा, कांग्रेस का हर की पैड़ी के साथ पुराना इतिहास है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोग हरकी पैड़ी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा गंगा की घाटों का सारा सौंदर्यीकरण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने भाजपा सरकार पर हरकी पैड़ी कॉरिडोर के नाम से व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।

कहा कि हर की गंगा घाटों पर जो निर्माण कार्य कांग्रेस काल में हुए हैं, वह अब तक चल रहे हैं। क्षेत्र के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का हर नागरिक भाजपा को जवाब देने को तैयार है।
विज्ञापन


PM Modi In Rishikesh: 'पहले राम मंदिर, अब गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही कांग्रेस', पढ़ें भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन


हरिद्वार के टिबड़ी में रोड शो के दौरान हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार को 75 प्रतिशत टूटने से बचाने के लिए उन्होंने इतना जरूर कहा कि हरकी पैड़ी से बहने वाली धारा, गंगा नदी है और वो नहर के फॉर्म में है। भाजपा चाहती है कि हरिद्वार टूटे, इसलिए, भाजपा गंगाजी को जो भी कहे लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गंगा को नदी ही माना है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, मनोज जाटव, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, पूनम भगत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें