वूलन हैंडिक्राफ्ट से लेकर प्रॉसेसिंग सेंटर तक
वाइब्रेंट विलेज में वूलन हैंडिक्राफ्ट, पॉल्ट्री फार्म, भेड़ पालन, दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र, मछली पालन, फूड प्रॉसेसिंग सेंटर के अलावा हाट बाजार भी बनाए जाएंगे।
युवाओं को मिलेगा रोजगार
वाइब्रेंट विलेज से पर्यटन बढ़ने के मद्देनजर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सभी गांवों के लिए टूरिस्ट गाइड तैयार करने को कहा है। वहां की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण होगा। संस्कृति कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत उनके आवास बनाने के लिए केंद्र से नियमों में छूट की मांग की गई है। एनएचएम के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्रों के साथ ही कर्मियों के आवास भी बनेंगे, जिनमें रोस्टर में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे।
वाइब्रेंट विलेज के प्रस्ताव बैठक में रखे गए थे, जिनमें से कुछ में सप्ताहभर में संशोधन होना है। इसके बाद केंद्र को भेजे जाएंगे। इसी हिसाब से वहां विकास कार्य होंगे।
- नितिका खंडेलवाल, राज्य समन्वयक, वाइब्रेंट विलेज