फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार ने बदला प्राथमिक स्कूल पूरे समय खोलने का फैसला, अब तीन घंटे ही खुलेंगे

Thu, 06 Jan 2022 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शासन ने बुधववार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को तीन घंटे के बजाए पूरे समय खोलने का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने प्राथमिक स्कूल पूरे समय खोलने का फैसला बदल दिया है। अब स्कूल तीन घंटे ही खुलेंगे। गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


पूरे समय खोलने का फरमान किया था जारी
इससे पहले शासन ने बुधववार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को तीन घंटे के बजाए पूरे समय खोलने का फरमान जारी किया था। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के इस फैसले पर हैरानी जताई जा रही थी।

उत्तराखंड में कोरोना: नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा, सात जनवरी से लागू होगी नई एसओपी
विज्ञापन


बुधवार को सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस आशय के आदेश महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को जारी किए गए। जिनमें कहा गया कि प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से पांच तक अब तीन घंटों के बजाए पूर्व निर्धारित समायावधि के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे।

उत्तराखंड में कोरोना: दिखने लगा तीसरी लहर का असर, अब कोरोना की चपेट में आने लगे हेल्थ केयर वर्कर
विज्ञापन


14 जनवरी तक है स्कूलों में छुट्टी
प्रदेश में 14 जनवरी तक स्कूल में छुट्टी है, उसके बाद स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां देशभर में तमाम तहर की पाबंदियां लागू की जा रही हैं, वहीं उत्तराखंड में छोटे बच्चों के स्कूल का समय बढ़ाए जाने को लेकर हर कोई हैरानी जता रहा था।

बुधवार देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रिफिंग के दौरान पत्रकारों की ओर से शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री से इस संबंध में सवाल किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे कैबिनेट का विषय न होने की बात कहकर टाल दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें