फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पीएसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी मिलेगा ओहदा, पुलिस मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव 

Fri, 26 Mar 2021 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सेना, अर्द्धसैनिक बल और कई राज्यों में है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए व्यवस्था 
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अब बिना किसी पद के रिटायर नहीं होंगे। उनके लिए भी जल्द ही सम्मानजनक पद की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तरह कांस्टेबल ट्रेड मैन नाम देने की तैयारी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पीएसी की बटालियनों में भी सेना की तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बड़ी मात्रा में होते हैं। ये माली, खाना बनाने वाला, पानी ढोने वाला, बाल काटने वाला आदि होते हैं। उन्हें ट्रेनिंग डंडा से लेकर हथियार चलाने की दी जाती है, लेकिन रिटायरमेंट तक वे इसी बिना किसी पदनाम के ही काम करते रहते हैं। यानी खाना बनाने वाला बावर्ची और बगिया संभालने वाला माली के नाम से ही जाना जाता है। 

लेकिन, अब पुलिस मुख्यालय ने इन्हें भी सम्मान दिए जाने की तैयारी की है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस तरह की व्यवस्था मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों मे है। यहां पर इन कर्मचारियों को एक निश्चित सेवाकाल के बाद कांस्टेबल ट्रेड मैन पद दिया जाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में जिन राज्यों में यह व्यवस्था है वहां का उदाहरण देते हुए शासन को मुख्यालय ने प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद पीएसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पद की व्यवस्था कर दी जाएगी। 

500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा सम्मान 

प्रदेश में पीएसी में 500 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। ये सब कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर तैनात बल की मदद करते हैं। वे उनके लिए खाना खाने से लेकर बगिया तक संवारते हैं। मुख्यालय के अनुसार पद की व्यवस्था होने से निश्चित रूप से इनके मनोबल में बढ़ोतरी होगी। 

मोनोग्राम से खुश हैं कांस्टेबल 

पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों को पुलिस का मोनोग्राम लगाने की अनुमति दी थी। इसके बाद से कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों में इस कदम के बाद अजब उत्साह है। अब वह भी बाजू पर अधिकारियों की तरह मोनोग्राम लगा सकते हैं। 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिस रूप में भर्ती होता है उसी में रिटायर भी हो जाता है। पूरे सर्विस काल में उसे कोई पद ही नहीं मिलता है। ऐसे में उन्हें एक निश्चित सेवाकाल के बाद कांस्टेबल ट्रेड मैन का पद दिए जाने की योजना है। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- नीलेश आनंद भरणे, प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें