अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच देहरादून और तीन व चार अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित हुई फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आयोग ने वेबसाइट पर जारी किया है।
एलटी भर्ती परीक्षा में गलती करने वालों को मौका नहीं
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि तमाम उम्मीदवारों के सवाल आ रहे हैं कि एलटी भर्ती परीक्षा में वह ओएमआर शीट पर गोला काला करना भूल गए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए स्पष्ट निर्देश यह हैं कि नियमानुसार अब उन्हें कोई मौका नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर में कोई भी बदलाव नियम विरुद्ध है।