मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड को बुलाकर स्तिथि से निपटने के इंतजाम किए। लेकिन कर्मचारियों ने अस्पताल में लगे फायर सिलेंडर के माध्यम से ही आग पर काबू पा लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि आग पर समय रहते नियंत्रण किये जाने से बड़ी घटना होने से बच गई।