फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कल जोशीमठ में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जाएंगी बदरीनाथ और माणा

Fri, 27 Oct 2023 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

वित्त मंत्री शनिवार को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगी। वे दोपहर दो महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। शनिवार को वह जोशीमठ में श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।

विज्ञापन


श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि वित्त मंत्री शनिवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगी। वे दोपहर दो महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।

HNB Garhwal University: आठ नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

इसके बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ से सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। रविवार को वित्त मंत्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद सुबह सवा नौ बजे देश के प्रथम गांव माणा पहुंचेंगी। यहां वे एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। करीब एक घंटे यहां रुकने के बाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे वित्त मंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें