फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 800 मीटर दौड़ में दिग्जवय, गोला फेंक में अभय रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति के बालक वर्ग की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में ट्रायबल सब प्लान के तहत खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति के अंडर 19 बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में जनजातीय बाहुल्य जिले मुनस्यारी (पिथौरागढ़), चकराता, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, रामनगर(नैनीताल), चमोली की जोशीमठ एवं दशोली की दो टीमों सहित कुल सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
शुक्रवार को बालकों की 800 मीटर दौड़ में देहरादून जिले के दिग्विजय प्रथम, ऊधमसिंह नगर के वरुण द्वितीय व देहरादून के सोहन राज चौहान तृतीय रहे। गोला फेंक में जोशीमठ के अभय एवं जय कृष्णा ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि छिनका (चमोली) के तरुण राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में देहरादून के सोहन राज प्रथम, जोशीमठ के अभय एवं जय कृष्णा ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद में पिथौरागढ के हर्षित प्रथम, चकराता के अमन द्वितीय, जोशीमठ के प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में उधम सिंह नगर के निखिल राणा ने प्रथम, देहरादून के सुधाशुं शर्मा ने द्वितीय और ऊधमसिंह नगर के भाष्कर राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने किया।
विज्ञापन

निर्णायकों की भूमिका में कमल किशोर सिंह, अवतार बिष्ट, रघुनाथ बुटोला, अनिल रावत, राकेश कुंवर, रमेश पंखोली, आशीष कुमार, रश्मि बिष्ट, संगीता नेगी, हेमा नयाल व संतोषी चौहान रहे। प्रतियोगिता के दौरान विशिष्ट अतिथि गोपीनाथ वाॅलीबाल संघ जिला चमोली के अध्यक्ष अशोक रावत, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत, वीएस चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, विक्रम सिंह, राहुल सिंह, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें