यूनिट श्रेणी- पहले/रुपये प्रति यूनिट - अब/रुपये प्रति यूनिट
0-100 यूनिट- 2.80 रुपये- 2.80 रुपये
101-200 यूनिट- 3.75 रुपये - 4.00 रुपये
201-400 यूनिट- 5.15 रुपये - 5.50 रुपये
400 यूनिट से ऊपर- 5.90 रुपये- 6.25 रुपये
सरकारी शिक्षण संस्थान, अस्पताल
यूनिट श्रेणी- पहले/रुपये प्रति यूनिट - अब/रुपये प्रति यूनिट
25 किलोवाट तक- 4.60 रुपये- 4.65 रुपये
25 किलोवाट से ऊपर - 4.35 रुपये- 4.40 रुपये
अन्य अघरेलू उपभोक्ता
चार किलोवाट, 50 यूनिट प्रतिमाह- 4.70 रुपये- 4.70 रुपये
25 किलोवाट तक- 5.75 रुपये - 5.80 रुपये
25 किलोवाट से ऊपर - 5.60 रुपये- 5.80 रुपये
सिंगल प्वाइंट सप्लाई 75 किलोवाट - 5.65 रुपये - 5.75 रुपये
नियामक आयोग ने प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए बिजली दरें 2.03 रुपये से 2.08 रुपये प्रति यूनिट कर दिया है जबकि कृषि सिंचाई में चलाए जाने वाले ट्यूबवेल के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की है। यहां 2.25 रुपये प्रति यूनिट ही देना होगा।
फिक्स चार्ज में भी हुई बढ़ोतरी
यूपीसीएल के प्रस्ताव के तहत नियामक आयोग ने फिक्स चार्ज में भी बदलाव को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत घरेलू श्रेणी में 100 यूनिट तक फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को 60 रुपये कनेक्शन चार्ज देना होगा। जबकि 101-200 यूनिट तक उपभोक्ताओं को पहले के 95 रुपये के बजाए 120 रुपये फिक्स चार्ज देना होगा। 201-400 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को 165 के बजाए अब 200 रुपये फिक्स चार्ज देना होगा। 400 यूनिट से ऊपर के उपभोक्ताओं को अब 260 रुपये के बजाए 300 रुपये फिक्स चार्ज देना होगा।
एलटी उद्योगों के लिए यह हुआ बदलाव
इस श्रेणी में 25 किलोवाट तक के कनेक्शन लेने वाले उद्योगों के लिए बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां प्रति यूनिट 4.60 रुपये ही देना होगा। 25 किलोवाट से अधिक क्षमता पर पहले प्रति यूनिट 4.25 रुपये था जो कि अब बढ़ाकर 4.30 रुपये कर दिया गया है।