फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बुजुर्ग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हर की पैड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग, वायरल वीडियो देख लोग बोले-OMG!

Tue, 28 Jun 2022 03:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित पुल से एक बुजुर्ग महिला ने हैरतअंगेज स्टंट किए। बुजुर्ग ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद तैरकर गंगा से बाहर आ गई। बुजुर्ग का छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दादी का खतरनाक स्टंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में आज हरियाणा की एक बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह महिला द्वारा गंगा में पुल से बेखौफ छलांग लगाना और तैरते हुए किनारे की ओर जाते हुए दिखाई देना है।  

विज्ञापन


हरकी पैड़ी से ऊंचाई से बिना किसी डर के गंगा में छलांग लगाने वाली इस बुजुर्ग महिला की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। इस उम्र में कोई भी इस तरह का स्टंट करने के बारे में तो सोच भी नहीं सकता है, मगर इस बुजुर्ग महिला ने इसे गलत साबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरकी पैड़ी पर स्नान कर रही थी। वहां कुछ युवा पुल से गंगा में छलांग लगा रहे थे। उनको देखकर बुजुर्ग महिला को भी अपनी जवानी के दिन याद आ गए और वह जोश में आ गई। बुजुर्ग पुल पर पहुंची और पुल से गंगा के तेज बहाव में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे तैरकर गंगा से बाहर आ जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। किसी ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरियाणा के जींद की रहने वाली है। 

Trending Videos
विज्ञापन

हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र के वायरल हो रहे वीडियो पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच बैठा दी है। एसएसपी का कहना है कि यदि जांच में इस मामले में पुलिसकर्मियों की कोई गलती पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक पर वायरल वीडियो में लिखा गया है कि हमारी दादी क्या छोरों से कम है। इस वीडियो के सामने आने पर हरकी पैड़ी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें