फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शिवभक्त कांवड़िए ड्रोन के साये में पार करेंगे बार्डर, कई जगह बनेंगे कंट्रोल प्वाइंट, विवाद की स्थिति में तत्काल होगी कार्रवाई

Tue, 28 Jun 2022 11:59 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों की चारधाम यात्रा में भी मदद ली जा रही है। इसका कई जगह पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इसी तरह इसे कांवड़ यात्रा की भी पूरी निगरानी आसमान से इन ड्रोन कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड के बॉर्डर तक ड्रोन को उड़ाया जाएगा। इसके लिए 50 से ज्यादा ड्रोन की तैनाती की जाएगी। कई जगहों पर कंट्रोल प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी स्थिति को समय से भांप लिया जाए।

विज्ञापन


ड्रोन कैमरों की निगरानी का असर चारधाम यात्रा में भी सकारात्मक रहा है। कांवड़ मेला क्षेत्र में हजारों सीसीटीवी कैमरों लगे हुए हैं। इन्हें हरिद्वार कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर जगह-जगह ड्रोन कैमरे भी उड़ाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे से हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। हरिद्वार के शहरों और कस्बों में इन्हें खासतौर पर तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहरों और कस्बों में अक्सर विवाद की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में यदि ऊपर से नजर रखी जाएगी तो स्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों की चारधाम यात्रा में भी मदद ली जा रही है। इसका कई जगह पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इसी तरह इसे कांवड़ यात्रा की भी पूरी निगरानी आसमान से इन ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर कंट्रोल प्वाइंट बनाए जाएंगे। कांवड़ मेला क्षेत्र के हर जोन में इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। हरिद्वार क्षेत्र से बॉर्डर तक ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले हो चुका है बवाल 

बीते सालों में कांवड़ यात्रा व अन्य यात्राओं के दौरान कई बार स्थिति बिगड़ी थी। बीते दिनों धार्मिक यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किए थे। ऐसी किसी भी गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन हथियार साबित होते हैं। ज्यादातर घनी आबादी के बीच से गुजरने वाले मार्गों पर ड्रोन कैमरों की खासी नजर रहेगी।

यातायात प्रबंधन में मिलती बड़ी मदद

ड्रोन कैमरों से यातायात प्रबंधन में बड़ी मदद मिलती है। किसी रूट पर यदि यातायात का दबाव हो तो कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। इसके बाद संबंधित क्षेत्राधिकारी और ट्रैफिक कर्मियों को निर्देशित किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें