उन्होंने विधायकों के कार्यों की तारीफ की। विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम के समक्ष कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा रखा। मेयर गौरव गोयल ने सीएम और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, लक्सर नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीष गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कसा तंज
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोगों को तय करना होगा कि उन्हें कैसा नेतृत्व चाहिए। जो यह भी नहीं जानते कि मूली, मेथी, गन्ना, धान कैसा होता है, ऐसे नेतृत्व को चुनकर उनके हाथों में देश सौंपना क्या उचित है।
ऊपर से नीचे तक तय की जिम्मेदारी
सीएम ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि पटवारी से लेकर डीएम तक हर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जनता की सुनवाई तीन आधार पर होगी। एक सरलीकरण, दूसरा समाधान और तीसरा निस्तारण। अधिकारियों को सुबह दस से 12 तक कार्यालय में रहकर लोगों की समस्या सुनने के आदेश दिए गए हैं। जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, उनके लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी।
ये भी रहे मौजूद
पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, शोभाराम प्रजापति, ठाकुर संजय सिंह, धीर सिंह, वैजयंती माला, शक्ति राणा, योगेंद्र पुंडीर, दिनेश पंवार, अशोक आर्य, रामगोपाल कंसल, सुशील त्यागी, रवि प्रकाश, मुकुल गर्ग और रवि राणा।