फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोजगार मेले से हो रहा युवाओं का मोहभंग, 160 पदों के लिए आए केवल 100 आवेदन 

Thu, 09 Sep 2021 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बेरोजगारों के लिए नौ सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाना था। विभागीय अधिकारी का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से मेले को स्थगित किया गया है। इस मेले के लिए विभाग की ओर से भी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेले से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 160 पदों के लिए करीब 100 बेरोजगारों ने आवेदन किया। जिसको देखते हुए विभाग की ओर से मेले का स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बेरोजगारों के लिए नौ सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाना था। विभागीय अधिकारी का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से मेले को स्थगित किया गया है। इस मेले के लिए विभाग की ओर से भी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन मेले में पदों के बराबर भी बेरोजगारों ने आवेदन नहीं किया। 

इससे पहले भी विभाग कोविड संक्रमण का हवाला देते हुए रोजगार मेले स्थगित कर चुका है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद मार्च से रोजगार मेले का आयोजन नहीं किया गया। ऐसे में करीब पांच महीने बाद आयोजित होने वाले रोजगार मेले के लिए बेरोजगार इच्छुक नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसका एक बड़ा कारण मेले में कंपनियों की ओर से उम्मीद से कम वेतन का ऑफर भी माना जा रहा है। इसके अलावा बेरोजगारों तक मेले की सूचना नहीं पहुंचना भी बताया जा रहा है। ऐसे में युवा रोजगार मेले में नहीं आ रहे हैं।  

अपरिहार्य कारणों से नौ सितंबर को आयोजित होने वाले मेले को स्थगित किया गया है। मेले के लिए 100 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए जल्द ही क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तिथि घोषित कर जल्द सूचित किया जाएगा।  
विज्ञापन

- अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें