पलटल बाजार में स्मार्ट सिटी की ओर से डक्ट बनाए हैं, लेकिन डक्टों के कई मेनहोल खुले छोड़े हुए हैं। इसी खुले मेन हॉल में दो सितंबर को एक एक्टिवा सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया था। परिवार के दो बच्चे चोटिल हो गए थे।
पलटन बाजार में बनाए गए डक्ट के खुले मेनहॉल में गिरने से स्कूटी सवार एक परिवार घायल हो गया था। हादसे के लिए स्मार्ट सिटी विभाग को दोषी ठहराते हुए दून वैली उद्योग महानगर व्यापार मंडल ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद नगर कोतवाली में स्मार्ट सिटी के कांट्रेक्टर संदीप चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पलटल बाजार में स्मार्ट सिटी की ओर से डक्ट बनाए हैं, लेकिन डक्टों के कई मेनहोल खुले छोड़े हुए हैं। इसी खुले मेन हॉल में दो सितंबर को एक एक्टिवा सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया था। परिवार के दो बच्चे चोटिल हो गए थे। स्कूटी मेनहॉल में गिर गई थी।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने एसएसपी से शिकायत की थी। मंगलवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने व्यापारी नेताओं से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मंगलवार रात को कांट्रेक्ट संदीप चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मा.सि.रि.