फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: थराली के बेतालेश्वर शिव मंदिर में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस ने साधु को हिरासत में लिया

Wed, 11 Aug 2021 06:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थराली

सार

चेपड़ों गांव के कुछ लोग बुधवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में बनी कुटिया के बाहर एक खून से लथपथ शव देखा तो सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
शव मिला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले के चेपड़ों गांव के बेतालेश्वर शिव मंदिर में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के छोटे भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और एक संदिग्ध बाबा को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


मंदिर में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर घाव और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि शव की शिनाख्त चेपड़ों गांव के महिपाल सिंह बिष्ट (43) पुत्र मोहन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक महिपाल सिंह मंगलवार रात घर नहीं पहुंचा था और परिजन उसकी खोज में जुटे थे।

सुबह सूचना मिली कि महिपाल का शव मंदिर परिसर में पड़ा है। स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक साधु मंदिर परिसर में रह रहा था, लेकिन घटना के बाद से उसका कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पंवार ने बताया कि मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने देवाल बाजार से एक संदिग्ध साधु को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वह वही साधु है जो मंदिर में रह रहा था या फिर अन्य है इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

गंगा के किनारे मिला एक युवक का शव 

ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को गंगा नदी किनारे एक युवक का शव मिला। टीम ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर, शव को पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। मृतक युवक के जेब से पुलिस को आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र मिला। जिससे युवक की पहचान  दीपक 24 पुत्र बिंदनामी सिंह, 548 भैरव कालोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। 

एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि वे मुंबई के पर्यटक और बैराज में गंगा में डूब एक व्यक्ति की तलाश में बीते दिनों से वे रेस्क्यू कर रहे हैं। बुधवार को रेस्क्यू टीम को पशुलोक बैराज से करीब दो किमी दूर गंगा किनारे एक शव बरामद हुआ।

कहा शव करीब दो दिन पुराना है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में एसआई कविंद्र सजवाण, लाल सिंह, संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुमित तोमर, किशोर कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें