फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम तीरथ ने कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों का लिया जायजा, 500 बेड बढ़ाने के दिए निर्देश

Wed, 21 Apr 2021 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मरीजों के उपचार, कोरोना टेस्ट और अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी के साथ खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
सीएम ने किया अस्पतालों का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की स्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को जांचने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 सेंटर और अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मरीजों के उपचार, कोरोना टेस्ट और अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी के साथ खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4807 संक्रमित मरीज, 34 की मौत, एक्टिव केस 24 हजार पार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कोविड-19 के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। अभी इसकी क्षमता 450 बेड हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यहां 500 बेड और बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से निशुल्क आवश्यक सामग्री की किट दी जाएगी और भोजन की व्यवस्था की जाए। कोविड केयर सेंटर में सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं कोविड के मानकों के हिसाब से अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू : बेकाबू संक्रमण को रोकने के लिए दोपहर दो बजते ही गिरने लगे दुकानों के शटर, तस्वीरें

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यहां ऑक्सीजन सपोर्ट बेड रखने तथा गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था का आदेश दिया। डीएम देहरादून को सख्त निर्देश दिए कि निजी अस्पतालों से भी कोविड बेड की क्षमता बढ़ाने में सहयोग लिया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। मुख्यमंत्री के साथ विधायक उमेश शर्मा काउ व खजानदास भी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें