फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज में 55 छात्र कोरोना पॉजिटिव, स्टेट कोविड कॉर्डिनेटर भी संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रवासियों को अपने आने की सूचना प्रशासन को देनी होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज में बुधवार को 55 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 450 छात्रों की सैम्पलिंग की गई थी, जिसमें 280 की रिपोर्ट बुधवार को आई है। इनमें 55 छात्र  पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव छात्रों में 17 ही कैम्पस में हैं। बाकी 38 छात्र घर चले गए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश में ओपीडी सेवाएं बंद

बता दें कि इससे पहले भी संस्थान के 16  छात्र पॉजिटिव आए थे। उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा भी बुधवार को द्वाराहाट में 9 व चौखुटिया में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं l द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर ने जानकारी दी।
विज्ञापन


स्टेट कोविड कॉर्डिनेटर कोरोना संक्रमित

राजकीय दून मेडिकल हॉस्पिटल के डिप्टी एमएस एवं स्टेट कोविड कॉर्डिनेटर डॉक्टर एनएस खत्री कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना योद्धा : घर त्यागकर मरीजों की सेवा में जुटे, पहली लहर में हुए थे शिकार, अब फिर तैयार

जनपद इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से छुट्टी से लौट कर बुधवार को ही डॉक्टर खत्री ने अस्पताल ज्वॉइन किया था। शरीर में दिक्कत लगने पर उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया। एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने यह  जानकारी दी।

नैनीताल जिले में लौटने वाले प्रवासियों को कराना होगा पंजीकरण

कोरोना गाइड लाइन के तहत बाहरी राज्यों से नैनीताल जिले में आने वाले सभी प्रवासियों को न सिर्फ होम क्वारंटीन होना होगा बल्कि आने से पहले उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण भी कराना होगा।
विज्ञापन


डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रवासियों को अपने आने की सूचना प्रशासन को देनी होगी। उनके लिए ऑनलाइन फार्म बनाया है, जिसे भरते ही संबंधित का नाम, पता, फोन नंबर जैसी जानकारी प्रशासन को मिल जाएगी।

इसके लिए प्रवासियों को https://dsclservices.org.in/apply.php पर अपना विवरण देना होगा। उन्होंने बताया कि यह विवरण प्राप्त होते ही शहरी क्षेत्रों में सीआरटी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीआरटी टीमों की ओर से प्रवासियों से संपर्क किया जाएगा।

यह टीमें प्रवासियों का कोविड टेस्ट भी कराएंगी। कोविड रिपोर्ट निगेटिव आते ही प्रवासियों के होम क्वारंटीन की अवधि स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें