फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किच्छा पहुंचे सीएम धामी, अभिनंदन समारोह में बोले- प्रदेश में नहीं चलने देंगे थूक जिहाद

Sun, 13 Oct 2024 02:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)

सार

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज किच्छा पहुंचे। यहां उन्होंने पहले खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स के कार्यों का किया निरीक्षण। इसके बाद वह नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लैंड माफिया पर कड़ी कार्यवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने यूसीसी पर कहा कि यह हम पक्षपात नहीं समानता के लिए लागू करने जा रहे हैं। सीएम ने पंतनगर में डा. आंबेडकर पार्क में आंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने, अटरिया रोड का बचा निर्माण पूरा करने, बड़िया में आपदा में बहे पुल का निर्माण करने और दरऊ पर पार्क और तालाब का सुंदरीकरण की घोषणा की।

Mussoorie: बर्तन में थूक कर चाय पिला रहे दो युवक, घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल, दून में भी सामने आया ये मामला
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 70 फीसदी रोजगार दिलाने की दिशा में काम करेंगे। पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने वाला है। किच्छा में एम्स 2025 में शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें